ePaper

गोम्स के सामने ईस्ट बंगाल दिखा असहाय, जेएफसी जीता

Updated at : 05 Oct 2024 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
गोम्स के सामने ईस्ट बंगाल दिखा असहाय, जेएफसी जीता

REI TACHIKAWA of Jamshedpur FC celebrating after first goal during Match No 23 of the Indian Super League (ISL) 2024-25 season played between of Jamshedpur FC and East Bengal FC held at the JRD Tata sports complex,Jamshedpur on 5th October 2024. ©Adimazes/ISL

ISL: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग के एक बहुचर्चित मुकाबले में ईस्ट बंगाल को 2-0 से हरा दिया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग के एक बहुचर्चित मुकाबले में ईस्ट बंगाल को 2-0 से हरा दिया. रेड माइनर्स की जीत में जापानी मिडफील्डर रे ताचिकावा के 21वें मिनट में और 70वें मिनट में ईस्ट बंगाल के राइट-बैक लाल चुंगनुंगा के आत्मघाती गोल की भूमिका रही. जमशेदपुर के गोलकीपर अलबिनो गोम्स को पेनल्टी किक समेत कई शानदार बचाव करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. अलबिनो गोम्स में पूरे मैच में लगभग पांच निश्चित गोल बचाये. इसमें पेनाल्टी भी शामिल है. जमशेदपुर एफसी चार मैचों में तीन जीत और एक हार से नौ अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. वहीं, ईस्ट बंगाल के लिए मुसीबतें समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है, क्योंकि स्पेनिश हेड कोच कार्लेस कुआड्राट की विदाई के बाद अंतरिम कार्यभार संभाल रहे बिनो जॉर्ज रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड को प्रेरित नहीं कर पाए गैं. उसकी लगातार हार का सिलसिला चार मैचों तक पहुंच गया है और वो तालिका में सबसे निचले 13वें स्थान पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola