डूरंड कप : जेएफसी व इंडियन आर्मी के बीच मुकाबला आज

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और इंडियन आर्मी के बीच बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डूरंड कप ग्रुप-डी का एक महत्वपूर्ण मैच खेला जायेगा.
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और इंडियन आर्मी के बीच बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डूरंड कप ग्रुप-डी का एक महत्वपूर्ण मैच खेला जायेगा. जेएफसी की टीम ग्रुप डी अंक तालिका में छह अंक के साथ शीर्ष पर है. वहीं, इंडियन आर्मी के भी छह अंक है, लेकिन गोल अंतर के कारण अंक तालिका में वह दूसरे स्थान पर है. जेएफसी को ग्रुप-डी से क्वार्टर फाइनल में पहुंंचने के लिए मात्र ड्रॉ की जरूरत है. वहीं, इंडियन आर्मी को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीतना होगा. यह मैच रात सात बजे से शुरू होगी. मैच से पूर्व दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया. आर्मी की टीम में स्थानीय खिलाड़ी समीर मुर्मू शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










