Jamshedpur News : स्कॉलरशिप में वृद्धि की मांग को लेकर डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों ने सोमवार को स्कॉलरशिप में वृद्धि की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया और नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभायी.

विज्ञापन

हर सोमवार विरोध, मांग पूरी नहीं हुई तो 6 अप्रैल से हड़ताल

Jamshedpur News :

एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों ने सोमवार को स्कॉलरशिप में वृद्धि की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया और नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभायी. यह आंदोलन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर नेटवर्क के बैनर के तले किया गया. आइएमए जेडीएन के सचिव डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर लंबे समय से स्कॉलरशिप बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है. उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक प्रत्येक सोमवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया जायेगा. डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो 6 अप्रैल से राज्यभर के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले जायेंगे. हालांकि हड़ताल के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी, ताकि गंभीर मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आये.

आंदोलन में डॉ. गणेश श्रीवास्तव, डॉ. एस. जायसवाल, डॉ. निखिल भगत, डॉ. जायदा, डॉ. सरफराज सहित पीजी, जूनियर और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर शामिल रहे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola