जिले में 9,771 लोगों की हुई जांच, 76 मिले मलेरिया संक्रमित

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जमशेदपुर में मलेरिया का प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में 76 लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें 53 ब्रेन मलेरिया के मरीज शामिल हैं। जानें पूरी जानकारी।
संवाददाता, जमशेदपुर
जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा पूरे जिले में 9771 लोगों की मलेरिया जांच की गयी. जिसमें 76 मलेरिया पॉजिटिव पाये गये. इसमें 53 मरीज ब्रेन मलेरिया (पी. फाल्सीपेरम) और 21 सामान्य मलेरिया (पी. विवैक्स) से संक्रमित शामिल है. जबकि दो मरीज मिश्रित संक्रमण के थे. इसमें सबसे अधिक 24 मरीज पोटका प्रखंड में मिले. जहां मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं, उन सभी जगहों पर विभाग के द्वारा विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
कहां कितने मिले मरीज
धालभूमगढ़-04
डुमरिया-14घाटशिला- 08
मुसाबनी-19पटमदा-03
पोटका- 24सदर अस्पताल-04
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










