Jamshedpur News : हो भाषा व साहित्य की दशा व दिशा पर परिचर्चा 19 को

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 16 Apr 2026 6:32 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में हो भाषा एवं साहित्य की दशा व दिशा को लेकर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन 19 अप्रैल को होगा. इसमें कोल्हान के कई बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, स्वशासन व्यवस्था के अगुवा व छात्र समेत अन्य शामिल होंगे

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में हो भाषा एवं साहित्य की दशा व दिशा को लेकर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन 19 अप्रैल को होगा. इसमें कोल्हान के कई बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, स्वशासन व्यवस्था के अगुवा व छात्र समेत अन्य शामिल होंगे. यह जानकारी आदिवासी हो समाज पूर्वी सिंहभूम के डेमका सोय व कैलाश बिरूआ ने दी. उन्होंने बताया कि आदिवासी हो समाज की भाषा-साहित्य अन्य समाज व समुदाय की तरह काफी समृद्ध व विकसित है. बावजूद इसके सरकार की ओर से समुचित संरक्षण व संवर्धन के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.

लगातार आंदोलन के बावजूद संविधान की आठवीं अनुसूची में हो भाषा को नहीं मिली जगह

हो भाषा को संवैधानिक पहचान दिलाने के लिए समाज के लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन अभी तक संविधान की आठवीं अनुसूची में हो भाषा को जगह नहीं मिली है. साहित्य अकादमी व अन्य संवैधानिक संस्थाओं के द्वारा भी हो भाषा एवं साहित्य के समुचित विकास के लिए अब तक कोई आर्थिक नीतिगत सहयोग प्राप्त नहीं हुआ है. जिसकी वजह से हो समाज खुद को ठगा महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि आदिवासी हो समाज परिचर्चा में कई प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति को तय करेगा.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola