Jamshedpur news. उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, कार्रवाई का आश्वासन
Updated at : 10 Dec 2024 6:12 PM (IST)
विज्ञापन

कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया
विज्ञापन
Jamshedpur news.
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. उपायुक्त कार्यालय में 60 से ज्यादा फरियादियों ने सामाजिक व व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर मुलाकात की तथा समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. फरियादियों ने इलाज में आ रही आर्थिक समस्या को लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने, जमीन संबंधी विवाद, जाति प्रमाण पत्र, बकाया बिल भुगतान, पेंशन भुगतान, रास्ता विवाद, विदेशी दारू दुकान संचालक की शिकायत व दुकान बंद करने के संबंध में, विद्यालय में नामांकन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया. इस पर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया. कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




