Jamshedpur news. जेम्को के दो स्कूलों में जलापूर्ति की विधायक से मांग
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

दोनों ही विद्यालयों में जुस्को का पेयजल उपलब्ध कराना आवश्यक : करनदीप
विज्ञापन
Jamshedpur news.
जेम्को के उत्क्रमित विद्यालय कालीमाटी आजाद बस्ती एवं महानंद बस्ती के नव प्राथमिक विद्यालय में पीने के पानी की घोर समस्या बनी हुई है. समाजसेवी करनदीप सिंह ने शनिवार को विधायक पूर्णिमा साहू को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की. कहा कि दोनों ही विद्यालयों में जुस्को का पेयजल उपलब्ध कराना आवश्यक है. बताया कि विद्यालय के बगल से जुस्को के पानी की पाइप गयी है, आसपास के घरों में जुस्को ने पानी कनेक्शन भी दिया है. वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दोनों ही विद्यालयों में डीप बोरिंग करानी जरूरी है. विधायक पूर्णिमा साहू ने समस्याओं के समाधान का उचित आश्वासन दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










