दिल्ली एनआईए और झारखंड एटीएस ने जमशेदपुर से तीन को उठाया, सर्किट हाउस में पूछताछ

एनआईए की टीम ने देर रात आजादनगर और मानगो क्षेत्र में भी छापेमारी की है. हालांकि, मांगो और आजादनगर से एनआईए की टीम को क्या मिला है, इसके बारे में अब तक खुलासा नहीं किया गया है.
जमशेदपुर, निखिल कुमार सिन्हा : दिल्ली एनआईए और झारखंड एटीएस की टीम ने जमशेदपुर से तीन लोगों को पकड़ा है. तीनों से सर्किट हाउस में पूछताछ चल रही है. खबर है कि रविवार की रात करीब 2:30 बजे जमशेदपुर के जुगसलाई में किराए के मकान में रह रहे आफताब पठान और शहबाज को पकड़ा गया है. एनआईए की टीम ने दोनों को जमशेदपुर परिसदन में रखा है और उनसे पूछताछ कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने देर रात आजादनगर और मानगो क्षेत्र में भी छापेमारी की है. हालांकि, मांगो और आजादनगर से एनआईए की टीम को क्या मिला है, इसके बारे में अब तक खुलासा नहीं किया गया है. सोमवार को दोपहर करीब 1:30 तक पकड़े गए दोनों युवकों से अलग-अलग कमरे में एनआईए के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.
जुगसलाई में किराए के मकान में रहता है आफताब
बताया गया है कि आफताब जमशेदपुर के जुगसलाई के इस्तेकार अहमद के मकान में किराए पर रहता है. पांच दिसंबर 2023 को ही उनके मकान में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शिफ्ट किया था. आफताब टेंपो चलाता है. पुलिस ने उसके घर से कुछ किताबें और परिवार के सभी लोगों का मोबाइल भी जब्त किया है. आफताब के माता-पिता जुगसलाई स्थित मुस्लिम मोहल्ला में ही रहते हैं. पुलिस ने आफताब के मकान मालिक इस्तेकर अहमद को भी हिरासत में ले रखा है. इस्तेकार अहमद भी माल वाहक टेंपो चलाता है.
Also Read: झारखंड : पलामू में NIA की रेड, नरेश भोक्ता हत्याकांड मामले में कई लोगों के आवास पर मारा छापा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




