ePaper

पूर्वी सिंहभूम में पिछले साल के मुकाबले अपराध में आयी कमी, देखें क्राइम के आंकड़े

Updated at : 23 Dec 2023 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम में पिछले साल के मुकाबले अपराध में आयी कमी, देखें क्राइम के आंकड़े

पूर्वी सिंहभूम में पिछले साल के मुकाबले अपराध में कमी आई है. पिछले साल जहां 80 मर्डर केस दर्ज हुए थे. वहीं इस साल हत्या के 65 केस दर्ज हुए. कई मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

विज्ञापन

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपराध में कमी आयी है. जिला पुलिस के अपराध के आंकड़ों के मुताबिक गत वर्ष हत्या के 80 केस दर्ज हुये, जबकि इस वर्ष 65 केस दर्ज किये गये. डकैती के सिर्फ तीन केस ही दर्ज हुये हैं. वहीं, लूट के 25, गृहभेदन के 113 केस दर्ज हुए हैं. कई मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पुलिस ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ भी छापेमारी कर रही है. गत वर्ष चोरी के 844 केस दर्ज हुए थे, इस वर्ष नवंबर तक 721 केस दर्ज किये गये है.

  • अपराध – 2022 – 2023 (नवंबर तक)

  • हत्या – 80 – 65

  • दहेज हत्या – 9 – 4

  • हत्या का प्रयास – 27 – 32

  • डकैती – 8 – 3

  • लूट – 33 – 25

  • गृहभेदन – 166 – 113

  • चोरी – 844 – 721

  • दंगा – 54 – 35

  • ठगी – 623- 445

  • मोटर दुर्घटना – 331 – 293

  • अपहरण – 137 – 88

  • बलात्कार – 102 – 86

  • एनडीपीएस – 69 – 64

  • आर्म्स एक्ट – 48 – 49

  • जुआ – 15 – 24

अपराध पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों की लिस्ट तैयार की गयी. लगातार उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इसके अलावा कई बदमाशों के खिलाफ सीसीए,तड़ीपार, थाना हाजिरी की कार्रवाई भी की जा रही है. नये साल में इसे और सख्ती से पालन कराया जायेगा.

किशोर कौशल, एसएसपी, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola