Jamshedpur news. कपाली में दारैन अकादमी ने खोला अनाथालय, 15 लोगों के रहने की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. कपाली में दारैन अकादमी ने खोला अनाथालय, 15 लोगों के रहने की व्यवस्था

अनाथ व गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान की जायेगी

विज्ञापन

Jamshedpur news.

कपाली स्थित अंसारनगर में दारैन अकादमी ने सायबान-अनाथालय की स्थापना की. सायबान में 15 अनाथ बच्चों के रहने, खाने-पीने व शिक्षा की मुफ्त व्यवस्था की जायेगी. संस्था के संस्थापक मुफ्ती अब्दुल मालिक मिसबाही ने बताया कि नबी मोहम्मद के 1500वें जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को अकादमी ने “सायबान ” की स्थापना की है. अनाथ व गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान की जायेगी. इसके बाद उन्हें हाफिज-ए-कुरआन, आलिम दीन के साथ-साथ मैट्रिक की परीक्षा के लिए शिक्षा भी दी जायेगी. अकादमी के डायरेक्टर मुफ्ती मालिक ने बताया कि सायबान में 9-11 वर्ष तक के ही बच्चों का दाखिला लिया जायेगा. इन बच्चों की सारी जिम्मेदारी “सायबान ” संभालेगा. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष हाजी अतालीक अहमद, उपाध्यक्ष हाजी जफर इकबाल अहमद, कैसर इकबाल सिद्दीकी, प्रधानाध्यापक मुफ्ती मो बद्र-ए-आलम निजामी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola