Dalma trekking for scout and guide students : दलमा ट्रेकिंग में स्काउट एंड गाइड के बच्चे हुए शामिल

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 09 Mar 2026 10:45 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय की ओर से सोमवार को दलमा ट्रेकिंग का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय की ओर से सोमवार को दलमा ट्रेकिंग का आयोजन किया गया. जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस ट्रेकिंग में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 130 स्काउट और गाइड के बच्चों ने भाग लिया. इसमें मुख्य रूप से सेंट पीटर स्कूल, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल , डीएबी स्कूल बिष्टुपुर, और बीपी हेडक्वार्टर ओपन ग्रुप के बच्चे शामिल थे. ट्रेकिंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंद्रमणि मोदी ने हरा झंडा दिखाकर किया. ट्रेकिंग के दौरान बच्चों ने दलमा की पहाड़ियों में फैले प्लास्टि, बोतल, रैफर, पॉलिथीन व अन्य कचरे को साफ किया. प्रशिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को ट्रेनिंग के गुर सिखाये गये. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार सिंह , गुरु शरण सिंह गोलन , गुरचरण सिंह नागि, डी रंजन , रॉबिन , रमेश प्रसाद ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola