Dalma Cricket Academy t20 cricket tournament : दलमा नाइटराइडर्स की टीम ने जीती टी-20 टूर्नामेंट का खिताब

Updated:
विज्ञापन
Dalma Cricket Academy t20 cricket tournament : दलमा नाइटराइडर्स की टीम ने जीती टी-20 टूर्नामेंट का खिताब

जमशेदपुर. दलमा नाइटराइडर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है

विज्ञापन

जमशेदपुर. दलमा नाइटराइडर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. एनएच-33 स्थित गोगोड़ा मैदान में खेले गये टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दलमा नाइटराइडर्स ने दलमा सुपर किंग्स को हराया. दलमा नाइटराइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 267 रन बनाए. अखिलेश ने 64, विश्वनाथ ने 66, अंकुश ने 33 व सुधांशु ने 34 रन बनाए. दलमा सुपर किंग्स के मनीष ने चार और आलोक ने तीन विकेट लिये. जवाब में दलमा सुपर किंग्स की टीम 30 ओवर में दस विकेट पर 154 रन ही बना सकी. मनीष ने 27 और आर्यन यादव ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली. सुधांशु ने चार, आदित्य ठाकुर ने तीन व आदित्य तिवारी ने दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola