Jamshedpur news. नयी दिल्ली में कांग्रेस नया मुख्यालय उद्घाटन में शामिल हुए जमशेदपुर के कांग्रेसी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भवन उसी स्थान पर बनाया गया है, जहां इसे स्थापित करने की परिकल्पना पार्टी के पूर्वजों ने की थी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
बुधवार को नयी दिल्ली 9 ए कोटला मार्ग पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नये कार्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने किया. इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. साथ ही जमशेदपुर निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष कुमार यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस राजेश सिन्हा और झारखंड युवा कांग्रेस महासचिव वेद प्रकाश तिवारी समेत अन्य नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. इस संबंध में युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष कुमार यादव ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह नया मुख्यालय कांग्रेस के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा. कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के लिए गर्व का क्षण बताया. खास बात यह है कि भवन उसी स्थान पर बनाया गया है, जहां इसे स्थापित करने की परिकल्पना पार्टी के पूर्वजों ने की थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










