Jamshedpur news. क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने किया दिनेश, अमन और अनीश का अभिनंदन
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के यूनियन चुनाव में मिली है जीत
विज्ञापन
Jamshedpur news.
क्षत्रिय संघ महिला समिति ने टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के यूनियन चुनाव में लगातार जीत हासिल करने वाले अमन सिंह, दिनेश कुमार और अनीश झा को शॉल और बुके भेंट कर अभिनंदन किया और जीत को निरंतर मजदूरों और आम जनता के सहयोग करने का परिणाम बताया. यूनियन नेता अनीश झा के कदमा आवास में क्षत्रिय संघ महिला समिति की रीता विनोद सिंह, शिवानी सिंह, मनोरमा सिंह, पिंकी सिंह और कंचन झा ने अभिनंदन समारोह आयोजित कर बधाई दी. अमन सिंह 1997 से यूनियन में चुने जा रहे हैं. दिनेश कुमार 2012 से और अनीश झा भी लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










