co ck naidu trophy jharkhand vs pujab match keenan : जसकरनवीर व गोयल का शानदार शतक, पंजाब विशाल स्कोर की ओर

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 26 Oct 2025 8:03 PM

विज्ञापन

मेजबान झारखंड और पंजाब के बीच रविवार से कीनन स्टेडियम में अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मेजबान झारखंड और पंजाब के बीच रविवार से कीनन स्टेडियम में अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच की शुरुआत हुई. खेल का पहला दिन पूरी तरह से पंजाब के नाम रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिये है. सलामी बल्लेबाज गोयल और जसकरनवीर सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 279 रन की साझेदारी हुई. जसरनवीर सिंह 125 और गोयल 175 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. स्टंप तक मयंक गुप्ता छह व गौरव बिना खाता खोले हुए क्रिज पर जमे हुए थे. झारखंड की ओर से कौनैन कुरैशी ने दो व मो अफसर ने एक विकेट लिये. 87 ओवर के खेल में झारखंड ने छह गेंदबाज आजमाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola