Jamshedpur News : नारी शक्ति जिंदाबाद’ से गूंजा शहर, महिला आरक्षण के समर्थन में पदयात्रा

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 16 Apr 2026 10:12 PM

विज्ञापन

Jamshedpur News : ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में गुरुवार को जमशेदपुर में भव्य पदयात्रा निकाली गयी. इसका नेतृत्व जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया

विज्ञापन

विधायक पूर्णिमा साहू ने किया नेतृत्व, मीरा मुंडा भी हुईं शामिल

Jamshedpur News :

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में गुरुवार को जमशेदपुर में भव्य पदयात्रा निकाली गयी. इसका नेतृत्व जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. एग्रिको दुर्गा पूजा मैदान से शुरू हुई यह पदयात्रा भालुबासा हरिजन स्कूल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई.

पदयात्रा के दौरान ”भारत माता की जय” और ”नारी शक्ति जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजता रहा. महिलाओं ने तख्तियों के जरिये अधिनियम के समर्थन में संदेश दिया. पदयात्रा में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली, जहां कई महिलाएं पारंपरिक वाद्ययंत्रों व परिधानों में शामिल हुईं. साथ ही, स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने भी भाग लिया.समापन स्थल पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर महिलाओं ने अधिनियम के समर्थन में एकजुटता दिखायी. इस मौके पर पूर्णिमा साहू ने इसे महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे लोकसभा और विधानसभा में उनकी भागीदारी 13.63 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो जायेगी, जिससे उन्हें नेतृत्व के नये अवसर मिलेंगे. पूर्णिमा साहू ने कहा कि भारत की धरती पर कई महान महिलाओं ने अपने संघर्ष और समर्पण से समाज में नयी चेतना का संचार किया है.इस पदयात्रा में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, मीरा मुंडा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूबी झा, जिला मंत्री रीना चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलु मछुआ, संध्या सिंह, मीरा सिंह, संजना साहू, अंजली सिंह, बिमला साहू, दशमी पूर्ति, कैलाशपति मिश्रा, मीरा झा, नीलम देवी, शीलू साहू, ममता पुष्टि, सुधा यादव समेत कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola