Jamshedpur news. चौकीदार नियुक्ति के लिए 13 केंद्रों पर परीक्षा कल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 6:15 PM

विज्ञापन

उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों के साथ की बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर दिये आवश्यक निर्देश

विज्ञापन

Jamshedpur news.

पूर्वी सिंहभूम जिला में चौकीदार नियुक्ति के लिए 22 दिसंबर को परीक्षा होगी. परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाये गये हैं. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने चौकीदार भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ कदाचार मुक्त परीक्षा कराना प्राथमिकता है. सभी केंद्राधीक्षक अपने सेंटर में सीसीटीवी अधिष्ठापन की जांच कर लें. साथ ही पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था की समुचित व्यवस्था रखें. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी. परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे होगी, जिसका समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न साढ़े 12 बजे तक है. अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र 10 बजे पूर्वाह्न तक रिपोर्ट करेंगे. सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी के अलावा वीडियोग्राफर की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी. परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे. प्रवेश के पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थियों का फ्रीस्किंग किया जायेगा.

बैठक में दिये गये अन्य दिशा-निर्देश

– लिखित परीक्षा में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसमें 45 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं 05 प्रश्न अभ्यर्थी द्वारा आवेदन में अंकित किये गये स्थानीय भाषा से संबंधित होंगे.

– प्रश्न क्रमांक 01 से 45 जिला से संबंधित सामान्य ज्ञान एवं 46 से 50 स्थानीय भाषा से संबंधित होंगे.

– लिखित परीक्षा में कुल प्राप्तांक के अनुसार सफल उम्मीदवारों की सूची 1:3 की संख्या में शारीरिक जांच के लिए तैयार की जायेगी.

– इस परीक्षा के लिए अलग से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा. पूर्व में निर्गत प्रवेश पत्र ही अनुमान्य होंगे.

– प्रवेश पत्र में अंकित पूर्व में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा आयोजित की जायेगी.

– ओएमआर सीट को भरने के लिए केवल काला बॉल प्वाइंट पेन का ही प्रयोग किया जा सकेगा. परीक्षा केंद्र पर पुस्तक, नोटस, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण आदि लेकर प्रवेश करना निषिद्ध होगा.

– यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा हॉल में अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाया जायेगा, तो उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी और उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola