Jamshedpur News : चाईबासा में सीजीएसटी की दबिश, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई के घर छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : चाईबासा में सीजीएसटी की दबिश, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई के घर छापेमारी

Jamshedpur News : चाईबासा में शनिवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया. टीम ने राज्य के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के भाई विनय ठाकुर के आवास पर छापेमारी की.

विज्ञापन

मिस मैच के मामले में जानकारी हासिल करने के लिए पहुंचे थे सीजीएसटी के अधिकारी

विनय ठाकुर ”सत्यम बिल्डर्स” नामक कंपनी के मालिक हैं और बड़े स्तर पर निर्माण कार्यों से जुड़े हैं

Jamshedpur News :

चाईबासा में शनिवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया. टीम ने राज्य के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के भाई विनय ठाकुर के आवास पर छापेमारी की. इस औचक कार्रवाई से पूरे शहर के व्यावसायिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मच गयी. मिली जानकारी के अनुसार, विनय ठाकुर ””सत्यम बिल्डर्स”” नामक कंपनी के मालिक हैं और बड़े स्तर पर निर्माण कार्यों से जुड़े हैं. शनिवार को दो वाहनों में सवार होकर आये केंद्रीय जीएसटी के अधिकारियों ने उनके आवास पर दस्तक दी और देखते ही देखते पूरे परिसर को जांच के दायरे में ले लिया. सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी मुख्य रूप से टैक्स चोरी और वित्तीय लेनदेन में भारी अनियमितताओं की गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. टीम ने घर में मौजूद लैपटॉप, कंप्यूटर और अलमारियों में रखे व्यावसायिक दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. सीजीएसटी के अधिकारियों ने सिर्फ इतना बताया कि मिस मैच के मामले में जांच की जा रही है.

विभागीय अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले पर चुप्पी साध रखी है और जांच पूरी होने तक कुछ भी बताने से इनकार किया है. हालांकि, चर्चा है कि सत्यम बिल्डर्स द्वारा किये गये विभिन्न प्रोजेक्ट्स में जीएसटी भुगतान को लेकर गड़बड़ी पायी गयी है. छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी. देर शाम तक दस्तावेजों के मिलान का काम जारी रहा. राजनीतिक रसूख रखने वाले परिवार से जुड़े होने के कारण इस कार्रवाई को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि कितने की टैक्स चोरी पकड़ी गयी है.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola