बागबेड़ा : धक्का मारने के संदेह में कार सवार युवती और चालक को पीटा, केस दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मोहित होटल के पास एक कार चालक की आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. कार में बैठी युवती ने जब विरोध किया तो लोगों ने उसे जख्मी कर दिया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मोहित होटल के पास एक कार चालक की आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. कार में बैठी युवती ने जब विरोध किया तो लोगों ने उसे जख्मी कर दिया. युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी है. वहीं कार को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस मामले में युवती दसी बनर्जी ने सोनू कुमार साहू, विशाल, प्रकाश, रमन, जेएच 05 सीएम-0404 के चालक और अज्ञात के खिलाफ लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने और कार क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज कराया है. मामला शनिवार का है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में किसी दूसरी गाड़ी से धक्का लग गया. लेकिन टेंपो चालक को लगा कर कार से ही उसकी गाड़ी में धक्का लगा है. इसी संदेह में टेंपो चालक ने साथियों संग मिलकर कार सवार की पिटाई कर दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










