Jamshedpur News : बर्मामाइंस : ठेका मजदूर ने लगायी फांसी
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी निवासी सुभाष मुखी (35 वर्ष) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी निवासी सुभाष मुखी (35 वर्ष) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना मंगलवार की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुभाष पेशे से ठेकेदारी का काम करता था.मंगलवार को उनके परिवार के सभी लोग मंगला पूजा में शामिल होने के लिए गये थे. उसी दौरान उसने घर में फांसी लगा ली. परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ है. उसके बाद उन लोगों ने बर्मामाइंस पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










