बाेड़ाम : डिमना लेक से अज्ञात युवक का शव बरामद
Updated at : 06 Aug 2024 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

बोड़ाम थाना क्षेत्र के भादुडीह चेक नाका स्थित डिमना लेकर के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
बोड़ाम थाना क्षेत्र के भादुडीह चेक नाका स्थित डिमना लेकर के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बोड़ाम थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को लोगों से जानकारी मिली कि डिमना लेक में एक शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के बारे में जानकारी ली, मगर कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका. पुलिस ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पायेगी. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




