Jamshedpur News : पिकअप वैन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : बोड़ाम थाना क्षेत्र के आमझोर गांव के पास (बोड़ाम-रघुनाथपुर मुख्य सड़क) गुरुवार की रात पिकअप वैन की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार तीन युवकों में एक मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये.
विज्ञापन
-बोड़ाम थाना क्षेत्र के आमझोर गांव के पास हुआ हादसा, बाइक सवार दो लोग घायल
-पिकअप वैन जब्त, ड्राइवर फरार, भाई के बयान पर मामला दर्ज
Jamshedpur News :
बोड़ाम थाना क्षेत्र के आमझोर गांव के पास (बोड़ाम-रघुनाथपुर मुख्य सड़क) गुरुवार की रात पिकअप वैन की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार तीन युवकों में एक मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. मृतक का नाम मनोरंजन सिंह (21) है. घायलों में प्रभात प्रमाणिक व मोनू सिंह शामिल हैं. सभी नीमडीह थाना क्षेत्र के सामानपुर टोला चिरुगोड़ा गांव के रहने वाले हैं. घटना के बाद पिकअप वैन लेकर ड्राइवर फरार हो गया. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण विपुल सिंह, पद्मलोचन सिंह व यदुनंदन प्रमाणिक की मदद से पुलिस ने करीब 5 किमी दूर लालडीह गांव से वैन संख्या (डब्लूबी-37सी-2329) को देर रात जब्त कर लिया. शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है.पिकअप वैन पश्चिम बंगाल लौट रहा था
जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन अन्य दिनों की भांति शाम को जमशेदपुर से ढलाई पार्टी में शामिल मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल के माड़ाइडीह लौट रहा था. वैन की हेडलाइट खराब होने की वजह से सिंगल (बायीं वाली) लाइट में ही उसका चालक गाड़ी को चला रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक वैन से टकरा गयी और बीच सड़क पर ही तीनों बाइक सवार गिर गये. स्थानीय लोगों ने बोड़ाम पुलिस को जानकारी दी.पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है. जबकि चालक फरार है. मृतक के भाई सलावत सिंह के लिखित बयान पर वैन चालक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गयी है.
-मनोरंजन कुमार, थाना प्रभारीB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










