एथलेटिक्स : टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की कोमल व अमनदीप ने जीते स्वर्ण पदक

Updated:
विज्ञापन
एथलेटिक्स : टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की कोमल व अमनदीप ने जीते स्वर्ण पदक

जमशेदपुर. सेंट जेवियर स्कूल की ओर से 22-24 अगस्त तक रांची में सीआइएससीइ रिजनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था

विज्ञापन

जमशेदपुर. सेंट जेवियर स्कूल की ओर से 22-24 अगस्त तक रांची में सीआइएससीइ रिजनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की कोमल कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालिका वर्ग के 200 व 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया. एग्रिको तारापोर की छात्रा कोमल कुमारी को बेस्ट एथलीट भी घोषित किया गया. वहीं, कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अमनदीप कौर ने भी हाई जंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1.60 मीटर ऊंची छलांग लगायी. दोनों एथलीट जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोच संजीव कुमार की देखरेख में ट्रेनिंग हासिल करती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola