पूर्वी सिंहभूम जिले के एथलीटों ने जीते 12 पदक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2024 8:00 PM

विज्ञापन

ATHLETIC: रामगढ़ के रजरप्पा में 14-15 अक्तूबर को 18वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. रामगढ़ के रजरप्पा में 14-15 अक्तूबर को 18वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किये. इसमें 6 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल है. पंकज यादव ने गोला फेंक में स्वर्ण, नीरज कुमार पटेल ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण, हेमंत कुमार सोरेन ने लंबी कूद में रजत, गिनी सहगल ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, अनुकरण गोस्वामी ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य, ममता मेरी मुर्मू ने 60 मीटर दौड़ में स्वर्ण, आस्था टोपनो ने लंबी कूद में स्वर्ण, अंकित किशोर ने 5000 मीट पैदल चाल में रजत , कमल नायक ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण , सूरज कुमार ने 400 मी दौड़ में रजत और सुखप्रीत सिंह ने गोला फेंक में कांस्य पदक हासिल किया. इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम की 35 सदस्यीय टीम ने शिरकत की. टीम के कोच चेतन मांझी व टीम मैनेजर गीता सिंह थी. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रवींद्रनाथ मुर्मू ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola