Asmita volleyball league at rd bhatta centre : अस्मिता वॉलीबॉल सिटी लीग आज से, 12 टीमें होंगी शामिल

Updated:
विज्ञापन
Asmita volleyball league at rd bhatta centre : अस्मिता वॉलीबॉल सिटी लीग आज से, 12 टीमें होंगी शामिल

ईस्ट सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से 29-30 मार्च को रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर, बिष्टुपुर में वालीबॉल अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. ईस्ट सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से 29-30 मार्च को रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर, बिष्टुपुर में वालीबॉल अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा. लीग का उद्घाटन सुबह 11:15 बजे होगा. दो दिवसीय इस लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है. सभी टीमों को चार पुल में बांटा गया है. मैच लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे. सभी भाग लेने वाली टीमों को स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सर्टिफिकेट दिया जायेगा. विजेता व उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ट्रॉफी व मेडल प्रदान की जायेगी. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव आरके मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस लीग का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola