Asmita volleyball league : अस्मिता वॉलीबॉल सिटी लीग 29 से रामदास भट्ठा सेंटर में

Updated:
विज्ञापन
Asmita volleyball league : अस्मिता वॉलीबॉल सिटी लीग 29 से रामदास भट्ठा सेंटर में

पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की मेजबानी में 29-30 मार्च को बिष्टुपुर स्थित रामदास भट्ठा सेंटर मैदान में खेलो इंडिया अस्मिता वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की मेजबानी में 29-30 मार्च को बिष्टुपुर स्थित रामदास भट्ठा सेंटर मैदान में खेलो इंडिया अस्मिता वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा. बैठक की तैयारियों को लेकर गुरुवार को आयोजन समिति की बैठक बिष्टुपुर में संपन्न हुई. बैठक में भास्कर राव, अमरीक सिंह, सुनील राय, धनरंजन शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, दिलदार सिंह, राकेश महतो, दीपक कुमार व जे अरुण मूर्ति शामिल हुए. बालिकाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 28 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव आरके मिश्रा (9431756467) ने दी.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola