ePaper

जमशेदपुर : कदमा हिंसा मामले में घाघीडीह जेल में बंद अभय सिंह से मिले अर्जुन मुंडा, कही ये बात

Updated at : 14 Apr 2023 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : कदमा हिंसा मामले में घाघीडीह जेल में बंद अभय सिंह से मिले अर्जुन मुंडा, कही ये बात

Jamshedpur News|केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज घाघीडीह जेल पहुंचे. कदमा के शास्त्रीनगर में हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार किये गये भाजपा नेता अभय सिंह समेत तमाम नेताओं से मुलाकात की. श्री मुंडा ने प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया और कदमा हिंसा मामले में हुई गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की.

विज्ञापन

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) के जिला मुख्यालय जमशेदपुर (Jamshedpur Violence) स्थित कदमा के शास्त्रीनगर में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किये गये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda in Jamshedpur) ने मुलाकात की. जमशेदपुर स्थित घाघीडीह जेल में अभय सिंह समेत तमाम नेताओं से मुलाकात के बाद श्री मुंडा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला बोला.

प्रशासन की वजह से छोटी-सी घटना ने बड़ा रूप ले लिया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कदमा में पिछले दिनों जो छोटी-सी घटना थी, जो प्रशासन के रवैये की वजह से इतना बड़ा बन गया. भाजपा, विहिप और अन्य नेताओं पर बदले की भावना से कार्रवाई की गयी. इसकी वह घोर निंदा करते हैं. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जो लोग घटनास्थल पर थे भी नहीं, उन्हें भी अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया. यह बताता है कि प्रशासन ने किसी के दबाव में यह कार्रवाई की है.

Also Read: Photos: जमशेदपुर का शास्त्रीनगर पुलिस छावनी में तब्दील, भाजपा नेता अभय सिंह समेत 67 लोग गये जेल
घाघीडीह जेल में अभय सिंह से मिले अर्जुन मुंडा

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को घाघीडीह जेल जाकर भाजपा नेता अभय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, अधिवक्ता चंदन चौबे, विहिप कार्यकर्ता समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिले. बता दें कि एक धार्मिक झंडा के बांस में आपत्तिजनक वस्तु बांधे जाने के बाद शनिवार और रविवार को कदमा के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई.

Also Read: PHOTO: देर रात जल उठा जमशेदपुर, कदमा में पत्थरबाजी, आगजनी और फायरिंग के बाद निषेधाज्ञा
अभय सिंह समेत कई लोगों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

हिंसा में शामिल लोगों ने आगजनी भी की. यहां तक कि भीड़ ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल हो गये. हिंसा को काबू में करने के लिए सरायकेला और रांची से अतिरिक्त फोर्स मंगानी पड़ी थी. इस मामले में बाद में अभय सिंह समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. अभय सिंह ने आरोप लगाया था कि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक, बन्ना गुप्ता, जो झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री हैं, के दबाव में उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola