PHOTO: देर रात जल उठा जमशेदपुर, कदमा में पत्थरबाजी, आगजनी और फायरिंग के बाद निषेधाज्ञा

Jamshedpur Violence|जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो में रविवार की शाम दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी और हंगामे के बीच युवकों में से किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इससे स्थिति बिगड़ गयी और देखते ही देखते पूरा शास्त्रीनगर जल उठा.

पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय और झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो में रविवार की शाम दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी और हंगामे के बीच युवकों में से किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इससे स्थिति बिगड़ गयी और देखते ही देखते पूरा शास्त्रीनगर जल उठा.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भी हवाई फायरिंग कर पत्थरबाजी कर रहे लोगों को तितर-बितर करने का प्रयास किया. लेकिन, पत्थरबाजी के बाद असामाजिक तत्वों ने दुकान और वाहनों में भी आग लगा दी. इससे छह दुकानें और दो बाइक जल गयी, जबकि एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन और टाटास्टील की दो दमकल गाड़ी मंगायी गयी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. करीब तीन घंटे तक चली पत्थरबाजी में एसएसपी प्रभात कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये.

पुलिस ने पत्थरबाजी व हंगामा कर रहे 50 से ज्यादा युवकों को एक धार्मिक स्थल से हिरासत में लिया है. उन्हें वज्र वाहन से थाना भेजा गया. क्षेत्र में तनाव का माहौल है. घटना की जानकारी मिलने पर उपायुक्त विजया जाधव भी घटनास्थल पर पहुंचीं.

हंगामे के बीच एसडीओ पीयूष सिन्हा ने धारा 144 की घोषणा करते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी. बावजूद इसके पत्थरबाजी थम नहीं रही थी. पुलिस बार -बार पत्थरबाजों को खदेड़ रही थी, लेकिन पत्थरबाजी तेज होने पर पुलिस बैकफुट पर आ जा रही थी. लोग घर व छत से भी पत्थरबाजी कर रहे थे.

रात नौ बजे रैफ की तीन कंपनी पहुंची. जिसके बाद रैफ व जिला पुलिस की टीम ने पत्थरबाजों को खदेड़ा व लाठी चार्ज किया. देर रात चाईबासा और सरायकेला से चार सौ फोर्स मंगाया गया. वहीं, जैप 6 के जवानों की भी तैनाती की गयी है. डीआइजी ने शहर के सभी क्षेत्र में फोर्स की तैनाती व गश्ती तेज करने तथा संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करने का निर्देश दिया है.

पत्थरबाजी की जानकारी मिलने पर कोल्हान डीआइजी अजय लिंडा और कमिश्नर मनोज कुमार रात में शहर पहुंचे. उन्होंने उपायुक्त और एसएसपी से हालात की जानकारी ली. वहीं, शांति भंग करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

शनिवार की शाम असामाजिक तत्वों द्वारा कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 चौक पर लगे धार्मिक झंडे के बांस में आपत्तिजनक वस्तु से भरा पॉलिथीन बांध दिया गया था. इसकी जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन जुट गये और इसका विरोध किया. दो घंटे तक हंगामा के बाद मामला शांत हुआ था. रविवार को कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 2 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर में हिंदूवादी संगठनों की बैठक रखी गयी थी. शाम में सभी बैठक कर रहे थे. इसी बीच किसी ने उन लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




