प्रशासन की अपील- जरूरत न हो, तो शाम के समय घरों से बाहर न निकलें
Updated at : 13 Dec 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने जिलावासियों से अनावश्यक संध्या समय के बाद घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.
विज्ञापन
तापमान में लगातार गिरावट से बढ़ रही है ठंड, चौक-चौराहों पर जलाये जा रहे अलाव (फ्लैग)
फुटपाथ में बेघर, लाचार लोगों के बीच कंबल वितरण, भेजे जा रहे आश्रय गृहवरीय संवाददाता, जमशेदपुर
तापमान में लगातार गिरावट और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संध्या के समय बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. साथ ही कहा है कि घरों से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहन कर निकलें. वहीं बेघर लोगों को आश्रय गृह में जाने की अपील की जा रही है ताकि ठंड से सभी सुरक्षित रह सकें. डीसी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड, नगर निकायों के प्रमुख चौक- चौराहों पर अलाव जलाये जा रहे है. फुटपाथ पर सोने वाले बेघर और लाचार लोगों के बीच कंबल वितरण किये जा रहे हैं. साथ ही फुटपाथ से शिफ्ट कर उन्हें आश्रय गृहों में भेजा जा रहा है. मानगो चौक, डिमना चौक आदि जगहों पर मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त सुरेश यादव के नेतृत्व में कंबल का वितरण किया गया. मानगो नगर निगम की ओर से पारडीह, मानगो चौक और डिमना चौक और जेएनएसी की ओर से साकची गोलचक्कर, बस स्टैंड, बिष्टुपुर आदि जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है.रेस्क्यू कर भेजे जा रहे आश्रयगृह
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम ने खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों को रेस्क्यू कर आश्रय गृह में भेजना शुरू कर दिया है. जेएनएसी क्षेत्र में नगर मिशन मैनेजर सलिल तिर्की और मानगो नगर निगम क्षेत्र में नगर मिशन मैनेजर निर्मल कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार की रात भी मानगो, साकची, बिष्टुपुर से रेस्क्यू कर आश्रयगृह लोगों को भेजा गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




