Jamshedpur News : बेलडीह को 10 विकेट से हरा आमझोर बना चैंपियन

Updated at : 08 Nov 2024 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News  : बेलडीह को 10 विकेट से हरा आमझोर बना चैंपियन

बोड़ाम के आंधारझोर में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित

विज्ञापन

बोड़ाम. बोड़ाम के आंधारझोर फुटबॉल मैदान में आंधारझोर व केंदुडीह क्रिकेट टीम की ओर से गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें पटमदा और बोड़ाम प्रखंड से आठ टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेलडीह व आमझोर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इसमें आमझोर क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर बेलडीह क्रिकेट टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया. बेल्डीह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 1 विकेट खोकर 26 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी आमझोर क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज दलगोबिंद सिंह के तीन छक्के की मदद से 20 रन की शानदार पारी से 1.3 ओवर में बिना विकेट खोये 27 रन बनाकर मैच जीत लिया. विजेता आमझोर क्रिकेट टीम को 3500 रुपया व उपविजेता बेलडीह क्रिकेट टीम को 2900 रुपया देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में अशोक महतो, पूर्ण महतो, तापस महतो, सुचांद महतो, दिलीप महतो, महापद सिंह, मोहन सिंह, राकेश सिंह, धरणी सिंह, सालखू मुर्मू, साधु मुर्मू, भजहरी महतो, खुदीराम महतो का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola