अंबेडकर फुटबॉल क्लब व आदिवासी ऋतुइ की टीमें जीतीं

Updated at : 13 Jul 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
अंबेडकर फुटबॉल क्लब व आदिवासी ऋतुइ की टीमें जीतीं

जमशेदपुर. अंबेडकर फुटबॉल क्लब की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में बरहा डिशोम फुटबॉल टीम को 5-0 से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. अंबेडकर फुटबॉल क्लब की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में बरहा डिशोम फुटबॉल टीम को 5-0 से हराया. अंबेडकर फुटबॉल क्लब के अमन कुमार हांसदा ने तीन, बंटी और अनिकेत मुर्मू ने एक-एक गोल किया. वहीं, टिनप्लेट मैदान में खेले गये ए डिवीजन लीग के एक अन्य मैच में आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब की टीम ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से मात दी. आदिवासी ऋतुई की ओर से पिंटू मुर्मू ने विजयी गोल किया. रविवार को प्रीमियर डिवीजन में टाटा मोटर्स का सामना जेएफसी रिजर्व से टेल्को में, सुपर डिवीजन में आदिवासी ग्रीन का सामना सिंहभूम सॉकर से गोपाल मैदान में, ए डिवीजन में जेएफसी यूथ का सामना कातिन क्लब से आर्मरी में और जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी का सामना सरना डॉकॉम से टिनप्लेट में होगा. ये सभी मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola