Aiff Elite Youth Football league jfc win : जेएफसी अंडर-18 व आरकेएम का मुकाबला रहा ड्रॉ

Updated:
विज्ञापन
Aiff Elite Youth Football league jfc win : जेएफसी अंडर-18 व आरकेएम का मुकाबला रहा ड्रॉ

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की यूथ टीम व रामकृष्ण मिशन फुटबॉल एकेडमी के बीच शनिवार को फ्लैट लेट, कदमा में एआइएफएफ एलीट यूथ लीग का एक संघर्षपूर्ण मैच खेला गया

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की यूथ टीम व रामकृष्ण मिशन फुटबॉल एकेडमी के बीच शनिवार को फ्लैट लेट, कदमा में एआइएफएफ एलीट यूथ लीग का एक संघर्षपूर्ण मैच खेला गया. यह मैच एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुआ. मैच के 45वें मिनट में जेएफसी की टीम ने रेयान के गोल की मदद से पहली बढ़त हासिल की. हाफ टाइम से चंदन सेकेंड पहले (45वें मिनट) रौनित नायक की गोल की बदौलत रामकृष्ण मिशन फुटबॉल एकेडमी की टीम ने मुकाबले में 1-1 गोल की बराबरी हासिल कर ली. मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए श्यान डे को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. ड्रॉ के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. जेएफसी यूथ टीम छह मैचों में 14 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. इंटर काशी की टीम 16 अंक के साथ पहले स्थान पर है. जेएफसी का अगला मैच 25 जनवरी को बोकारो में सेल एकेडमी से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola