आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब जेएसए सुपर डिवीजन के फाइनल में

जमशेदपुर. आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसए सुपर डिवीजन लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
जमशेदपुर. आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसए सुपर डिवीजन लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. जहां, उसका सामना स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर से होगा. गुरुवार को टेल्को में खेले गये सेमीफाइनल मैच में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने टाइब्रेकर में जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब को 7-5 से हराया. दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक 2-2 गोल के साथ बराबरी पर रही. इसके बाद मैच का फैसला टाइब्रेकर में हुआ. जहां, आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने पांच और जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब की टीम तीन ही गोल कर सकी. फाइनल में पहुंचने के साथ ही आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने प्रीमियर डिवीजन लीग के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




