Jamshedpur News : निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ साकची में आप का प्रदर्शन

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

शहर के निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से की जा रही फीस वृद्धि, री-एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली और हर साल किताबों के पैटर्न में बदलाव के खिलाफ रविवार को साकची मुख्य गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

फीस वृद्धि, री-एडमिशन और किताबों के पैटर्न में बदलाव का किया विरोध

Jamshedpur News :

शहर के निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से की जा रही फीस वृद्धि, री-एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली और हर साल किताबों के पैटर्न में बदलाव के खिलाफ रविवार को साकची मुख्य गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व अभिषेक कुमार के किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षा को सेवा के बजाय व्यवसाय बना दिया गया है. शिक्षा कोई व्यापार नहीं है, बल्कि हर बच्चे का मौलिक अधिकार है.

निजी स्कूल प्रबंधन लगातार फीस बढ़ाकर और री-एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूल कर अभिभावकों की कमर तोड़ रहे हैं. रही-सही कसर हर साल किताबों का सेट बदलकर पूरी कर दी जाती है. जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्कूल प्रबंधन अपनी इन मनमानी नीतियों पर तत्काल रोक नहीं लगाते हैं, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और भी उग्र और व्यापक रूप दिया जायेगा. प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola