खुद कोर्ट मैरिज कर प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची महिला

जमशेदपुर: चांडिल से आयी एक शादी-शुदा महिला ने गोलपहाड़ी में बीती रात होने वाली एक शादी रोकवाने का प्रयास किया. महिला दुल्हे पर आरोप लगा रही थी. जानकारी मिलने पर परसुडीह थानेदार महिला के साथ गोलपहाड़ी पहुंचे और बारात पक्ष और दुल्हा को थाना ले आये. करीब सवा घंटे तक पूछताछ के बाद पूरी सच्चाई […]
पूर्व में दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे. लेकिन छह माह पूर्व महिला एस मंडल को छोड़ कर कहीं चली गयी. एक माह पूर्व पता चला कि उसने बंगाल में किसी दूसरे से कोर्ट मैरेज कर ली है. इसके बाद एस मंडल ने महिला का मैरेज सटिर्फिकेट निकलवाया तथा परिवार के लोगों की रजामंदी से गोलपहाड़ी में अपनी शादी तय की. जब 9 मई को बारात गोलपहाड़ी पहुंची तो उक्त महिला भी अा गयी और शादी रोकवाने के लिए परसुडीह थाना पहुंची. उसने दुल्हे (एस मंडल) पर कई गंभीर आरोप लगाये. लेकिन पुलिस सच्चाई जानने के बाद दुल्हे व बारात पक्ष को छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




