पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को TMH से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
Updated at : 05 May 2017 10:24 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को टीएमएच अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है. गौरतलब है कि भाजपा नेता अर्जुन मुंडा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार की सुबह श्री मुंडा एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को टीएमएच अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है. गौरतलब है कि भाजपा नेता अर्जुन मुंडा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार की सुबह श्री मुंडा एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बारीपदा जानेवाले थे. इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गयी.
इसके बाद श्री मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ टीएमएच पहुंचे, जहां प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें भरती कर लिया गया था. उनसे अस्पताल में मिलने मंत्री सरयू राय, सांसद विद्युतवरण महतो समेत कई लोग पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




