मासूम से गैंगरेप का प्रयास, विरोध पर जिंदा जला कुएं में फेंका

गम्हरिया/जमशेदपुर : कांड्रा में बुधवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. गम्हरिया-कांड्रा सिनेमा हॉल के पास की रहनेवाली नौ वर्षीय बच्ची को साथ दो युवकों ने ना सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की, बल्कि विफल रहने पर उस पर किरोसिन डाल आग लगाकर उसे जान से मारने […]
गम्हरिया/जमशेदपुर : कांड्रा में बुधवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. गम्हरिया-कांड्रा सिनेमा हॉल के पास की रहनेवाली नौ वर्षीय बच्ची को साथ दो युवकों ने ना सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की, बल्कि विफल रहने पर उस पर किरोसिन डाल आग लगाकर उसे जान से मारने के इरादे से कुएं में धकेल दिया. बच्ची के चिल्लाने के की आवास सुन आस-पास के लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला गया और गंभीर अवस्था में उसे टीएमएच के बर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया. बच्ची की मां के अनुसार चेहरा सहित बच्ची के शरीर का ऊपरी हिस्सा लगभग जल गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




