ePaper

टाटानगर रेलवे स्टेशन में लगेगा चीन का एस्केलेटर

Updated at : 18 Nov 2016 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
टाटानगर रेलवे स्टेशन में लगेगा चीन का एस्केलेटर

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगने वाला एस्केलेटर चीन से आ रहा है. एस्केलेटर दिसंबर अंत तक टाटानगर स्टेशन आ जायेगा और जनवरी 2017 में यह प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर लगाकर चालू कर दिया जायेगा. दूसरा एस्केलेटर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगाकर फरवरी माह में चालू किया जायेगा. दस अक्तूबर को चीन में एस्केलेटर खरीदने […]

विज्ञापन
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगने वाला एस्केलेटर चीन से आ रहा है. एस्केलेटर दिसंबर अंत तक टाटानगर स्टेशन आ जायेगा और जनवरी 2017 में यह प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर लगाकर चालू कर दिया जायेगा. दूसरा एस्केलेटर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगाकर फरवरी माह में चालू किया जायेगा. दस अक्तूबर को चीन में एस्केलेटर खरीदने की अौपचारिकता पूरी की गयी. इसे इंडिया व टाटानगर तक लाने में 100 दिन का समय लगेगा. दिल्ली की एजेंसी जॉनसन एंड जॉनसन टाटा के अलावा झारसुगुड़ा, राउरकेला, बोकारो अौर हटिया स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने का काम कर रही है.
नौ टन प्रति घंटे एस्केलेटर की क्षमता
टाटानगर मॉडल स्टेशन पर लगने वाले चीनी एस्केलेटर की नौ टन (नौ हजार किलो) प्रति घंटे की क्षमता है. यह एस्केलेटर प्लेटफॉर्म नंबर तीन अौर एक पर लगेगा. स्टेशन में प्लेटफॉर्म नंबर तीन में 13 (व्यक्ति) अौर प्लेटफॉर्म नंबर एक में 6 (व्यक्ति) की क्षमता वाले दो लिफ्ट लगाये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola