jamshedpur news : चोरी के माेबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news : चोरी के माेबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया

विज्ञापन

jamshedpur news : टाटानगर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी मनीष सिंह कीताडीह त्रिमूर्ति चौक का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बारीपादा के रेल यात्री भवानी शंकर सिंह आरक्षण केंद्र में टिकट लेने के लिए आये थे, तो उनकी मोबाइल की चोरी हो गयी. उन्होंने इसकी शिकायत आरपीएफ से को की, तो आरपीएफ ने सीसीटीवी कैमरा की जांच की. पुलिस ने एक युवक को मोबाइल चोरी करते हुए देखा. उसके बाद पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मनीष को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया. इस दौरान आरपीएफ टाटा पोस्ट के प्रभारी राकेश मोहन व जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola