शत्रुघ्न सिन्हा की पुस्तक का आज जमशेदपुर में विमोचन करेंगे यशवंत

जमशेदपुर : भाजपा नेता व लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर लिखी गयी पुस्तक नथिंग बट खामोश का आज वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा जमशेदपुर में विमोचन करेंगे. शत्रुघ्न सिन्हा पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के लिए कल ही हवाई मार्ग से वाया रांची जमशेदपुर पहुंच चुके हैं. यह पुस्तक शत्रुघ्न सिन्हा […]
जमशेदपुर : भाजपा नेता व लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर लिखी गयी पुस्तक नथिंग बट खामोश का आज वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा जमशेदपुर में विमोचन करेंगे. शत्रुघ्न सिन्हा पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के लिए कल ही हवाई मार्ग से वाया रांची जमशेदपुर पहुंच चुके हैं. यह पुस्तक शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी है. इसे भारती एस प्रधान ने लिखा है.
कल देर रात जब शत्रुघ्न सिन्हा जमशेदपुर पहुंचे तो वहां भाजपा नेता कुलवंत सिंह बूंटी ने उनका स्वागत किया. यहां के बिष्टुपुर के होटल अल्कोर में पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. पुस्तक का विमोचन शाम सात बजे होगा.
इस पुस्तक में शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन के विभिन्न आयाम, फिल्म इंडस्ट्री के उनके दिनों का जिक्र है. शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व में वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे हैं और इन दिनों उनके संबंध पार्टी में उतार-चढ़ाव भरे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




