रविवार को भी खुले रहे सभी विभाग
Updated at : 25 Apr 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

शहर पहुंची नैक टीम, काेल्हान विश्वविद्यालय का निरीक्षण आज से जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के दौरे पर आयी नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (नैक) की सात सदस्यीय टीम रविवार को शहर पहुंची. सोमवार की सुबह टीम कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा पहुंचेगी. टीम विश्वविद्यालय में तीन दिन तक रह कर एक्रिडिटेशन के दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय का निरीक्षण […]
विज्ञापन
शहर पहुंची नैक टीम, काेल्हान विश्वविद्यालय का निरीक्षण आज से
जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के दौरे पर आयी नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (नैक) की सात सदस्यीय टीम रविवार को शहर पहुंची. सोमवार की सुबह टीम कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा पहुंचेगी. टीम विश्वविद्यालय में तीन दिन तक रह कर एक्रिडिटेशन के दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेगी. टीम के अध्यक्ष मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, राजस्थान के पूर्व कुलपति प्रो बीएल चौधरी, मेंबर को-ऑर्डिनेटर शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर के प्रो आरजी सोखनवड़े समेत सभी सदस्यों का यहां पहुंचने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह, प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला मोहंती व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया. डॉ महंती ने बताया कि सोमवार की सुबह 9:00 बजे से विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




