सड़क मार्ग से शहर पहुंचे रघुवर, आज हाेंगे काेर्ट में हाजिर (मनमोहन-14)रांची, सरायकेला, जमशेदपुर का सरकारी अमला सड़क पर निकलाउपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर मुख्यमंत्री बनने के बाद रघुवर दास रविवार काे पहली बार सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे. देर शाम करीब पाैने आठ बजे अचानक उन्होंने सड़क मार्ग से जमशेदपुर जाने का प्लान बनाया. सड़क मार्ग से निकलने की जानकारी मिलने पर पूरा सरकारी अमला एनएच पर पहुंच गया. रांची से लेकर जमशेदपुर की सड़काें पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. रांची, सरायकेला आैर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर था. साेमवार काे श्री दास जमशेदपुर काेर्ट में आचार संहिता मामले में हाजिर हाेंगे. बताया जाता है कि विधान सभा चुनाव के दाैरान साकची थाना में दंडाधिकारी के बयान पर भाजपा प्रत्याशी रहे रघुवर दास, चंद्रशेखर मिश्रा व रामफल मिश्रा के खिलाफ बिना इजाजत के चुनाव कार्यालय खाेलने आैर झंडा-बैनर लगाने का मामला दायर किया गया था. साकची थाना अंतर्गत काशीडीह में रामफल मिश्रा की काेयला टाल के पास भाजपा का कार्यालय बिना परमिशन के खाेलने के आराेप में मामला दर्ज किया गया था. साेमवार काे इस मामले में नामजद किये गये लाेग अपना पक्ष रखेंगे. खुदीराम बाेस गाेलचक्कर पर हुआ स्वागतमुख्यमंत्री का रात करीब सवा दस बजे मानगाे स्थित खुदीराम बाेस गाेलचक्कर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, गुरुदेव सिंह राजा, कुलवंत सिंह बंटी के नेतृत्व में स्वागत किया गया. इसके अलावा चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजेश सिंह, दानियल दानिश के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता माैजूद थे. भुइयांडीह में साेमवार काे मुख्यमंत्री एक श्राद्धकर्म में भी हिस्सा लेंगे.
लेटेस्ट वीडियो
सड़क मार्ग से शहर पहुंचे रघुवर, आज होंगे कोर्ट में हाजिर (मनमोहन-14)
सड़क मार्ग से शहर पहुंचे रघुवर, आज हाेंगे काेर्ट में हाजिर (मनमोहन-14)रांची, सरायकेला, जमशेदपुर का सरकारी अमला सड़क पर निकलाउपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर मुख्यमंत्री बनने के बाद रघुवर दास रविवार काे पहली बार सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे. देर शाम करीब पाैने आठ बजे अचानक उन्होंने सड़क मार्ग से जमशेदपुर जाने का प्लान बनाया. सड़क मार्ग […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
