स्टील सिटी जमशेदपुर में कर्फ्यू से जनजीवन प्रभावित, कल भी रहेंगे स्कूल बंद

जमशेदपुर :मानगो में हंगामा और उपद्रव के बाद मंगलवार रात से कर्फ्यू लगने के बाद बुधवार को शहर में हालात सामान्य रहे. छिटपुट वारदातों को छोड़कर पूरे शहर में शांति व्यवस्था कायम रही. रैफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों की विभिन्न टुकड़ियां शहर में लगातार गश्त कर रही हैं. कर्फ्यू से जनजीवन पर असर […]
जमशेदपुर :मानगो में हंगामा और उपद्रव के बाद मंगलवार रात से कर्फ्यू लगने के बाद बुधवार को शहर में हालात सामान्य रहे. छिटपुट वारदातों को छोड़कर पूरे शहर में शांति व्यवस्था कायम रही. रैफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों की विभिन्न टुकड़ियां शहर में लगातार गश्त कर रही हैं. कर्फ्यू से जनजीवन पर असर जरूर पड़ा.
मानगो, आजादनगर, उलीडीह और एमजीएम थाना क्षेत्र को छोड़कर शहर के शेष हिस्सों में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी थी. हालात सामान्य होने के बाद जिला प्रशासन आगे फैसला लेगी. कर्फ्यू में ढील होते ही लोगों ने रोजमर्रा के जरूरी सामान की खरीदारी की और फिर अपने घरों में लौट गये. जिला प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है, ताकि कर्फ्यू को जारी रखने को लेकर फैसला लिया जा सके. जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक जुबिली पार्क को पूरी तरह बंद कर दिया है. इसमें किसी के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




