ओडि़शा में चक्रवात की स्थिति, गिर रहा तापमानवरीय संवाददाता, जमशेदपुरओडि़शा के ऊपर वायुमंडल में एक बार फिर हवा का निम्न दबाव बनने के कारण चक्रवात की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस कारण गुरुवार को तापमान सामान्य से भी नीचे आ गया. वहीं दिन भर आंशिक बादल छाये रहे और पिछले दिनों की अपेक्षा गरमी थोड़ी कम रही. हालांकि पूरब की ओर से चलनेवाली हवा का प्रभाव होने के कारण इस दिन भी उमस ने परेशान किया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक पड़ोसी राज्य के ऊपर हवा का निम्न दबाव बने रहने की संभावना है. इससे अगले दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ बारिश और तेज रफ्तार से हवा चल सकती है. गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम 37.6, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.7 दर्ज किया गया. आर्द्रता अधिकतम 78 और न्यूनतम 43 प्रतिशत रही. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.0 और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
लेटेस्ट वीडियो
तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
ओडि़शा में चक्रवात की स्थिति, गिर रहा तापमानवरीय संवाददाता, जमशेदपुरओडि़शा के ऊपर वायुमंडल में एक बार फिर हवा का निम्न दबाव बनने के कारण चक्रवात की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस कारण गुरुवार को तापमान सामान्य से भी नीचे आ गया. वहीं दिन भर आंशिक बादल छाये रहे और पिछले दिनों की अपेक्षा गरमी […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
