Jamshedpur News : गर्मी से पहले घाघीडीह जेल के 50 में से 25 चापाकल खराब, डीसी ने तुरंत मरम्मत के दिये आदेश

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : गर्मी से पहले ही घाघीडीह सेंट्रल जेल के 50 में से 25 चापाकल खराब हो गये हैं. इसका खुलासा समाहरणालय सभागार में डीसी की कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक में जेलर की रिपोर्ट से हुआ.

विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर डीसी ने कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक की

ये निर्देश दिये

-जेल की सुरक्षा के लिए जल्द जैप फोर्स की तैनाती होगी, इसे लेकर एसपी को जैप मुख्यालय रांची से फोर्स मांगने का दिया निर्देश. -एमजीएम अस्पताल डिमना में कैदी वार्ड निर्माण नियमानुसार जल्द करने के लिए भवन निर्माण निगम के इइ को दिया निर्देश.

-जेल की पेयजल की समस्या के दीर्घकालीन समाधान को लेकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली वाला योजना का प्राक्कलन देने का निर्देश

Jamshedpur News :

गर्मी से पहले ही घाघीडीह सेंट्रल जेल के 50 में से 25 चापाकल खराब हो गये हैं. इसका खुलासा समाहरणालय सभागार में डीसी की कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक में जेलर की रिपोर्ट से हुआ. घंटाभर चले बैठक में घाघीडीह, साकची एवं घाटशिला जेल की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की. डीसी कर्ण सत्यार्थी ने जेलों की सुरक्षा बढाने, कैदी वार्ड का निर्माण समेत आधारभूत संरचना का निर्माण, जलापूर्ति आदि को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया. बैठक में जेलर ने बताया कि जेल में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जरूरत अभी से पड़ रही है. इस पर डीसी ने ने खराब पड़े चापाकलों की तुरंत मरम्मत करने के साथ पेयजल की समस्या के दीर्घकालीन समाधान को लेकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का प्राक्कलन प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. इसके अलावा जेल परिसर की सुरक्षा के लिए वॉच टावर में जैप फोर्स की तैनाती को लेकर एसएसपी को जैप मुख्यालय से पात्राचार कर फोर्स मांगने का निर्देश दिया. एमजीएम अस्पताल डिमना में कैदी वार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों के अनुरूप भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से समन्वय कर निर्माण कराने का निर्देश दिया. साथ ही घाघीडीह सेंट्रल में सभी बंदी कक्ष, कारा अस्पताल और अन्य संरचनाओं की मरम्मति के लिए प्राक्कलन तैयार करने, तकनीकी स्वीकृति, स्वीकृत योजना पर जल्द काम कराते हुए कारा परिसरों की संरचनात्मक स्थिति सुदृढ़ कराने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि जेलों की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

बैठक में ये शामिल थे

बैठक में डीसी के अलावा एसएसपी पीयूष पांडेय, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, एडीएम एसओआर राहुलजी आनंदजी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, जेलर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola