पोटका में बैंक बीसी से 2.15 लाख रुपये की लूट, रायपुर में पुल के समीप चार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Sep 2020 9:21 AM

विज्ञापन

पोटका थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में बैंक बीसी से 2.15 लाख रुपये की लूट

विज्ञापन

जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में पुल के समीप चार लुटेरों ने पिस्तौल दिखा कर बैंक ऑफ इंडिया की हाता शाखा के बीसी (बिजनेस क्रॉरस्पॉडेंस) विश्वजीत मंडल से 2.15 लाख रुपये लूट लिया. इस दौरान बीसी के साथ मारपीट भी की गयी.

जिससे उनके सिर पर चोट लगी है. घटना शुक्रवार शाम करीब 4.40 बजे घटी. जानकारी के अनुसार, विश्वजीत मंडल जामदा पंचायत के भेलाईडीह के रहनेवाले हैं. वह शुक्रवार को बैंक गये थे. शाम को अपनी बाइक से 2.15 लाख रुपये लेकर घर जा रहे थे.

रुपये उनके बैग में था. बैग पीठ पर लटका रखा था. सानग्राम पंचायत के रायपुर पुलिया के समीप दो बाइक से चार युवक पीछे से आये और उन्हें जबरन रोका. फिर पिस्तौल के बट से उनके सिर पर हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गये.

इसी दौरान लुटेरे उनका बैग, मोबाइल, हेलमेट, पर्स लूट कर फरार हो गये. विश्वजीत ने मामले की जानकारी पोटका थाना को दी.

दो दिन पूर्व हल्दीपोखर में घटी थी लूट की घटना : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप से दो दिन पूर्व एक छात्रा से पांच हजार रुपये, मोबाइल एवं अन्य जरूरी कागजात लूट लिया गया था. बाइक सवार दो लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया था. इस मामले का खुलासा पुलिस अब तक कर नहीं पायी है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola