20 दिवसीय नि:शुल्क क्रिकेट समर कैंप संपन्न

Updated at : 02 Jun 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
20 दिवसीय नि:शुल्क क्रिकेट समर कैंप संपन्न

जमशेदपुर. डिमना रोड, मानगो के रोड नंबर पांच शंकोसाई स्थित राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी में आयोजित 20 दिवसीय नि:शुल्क क्रिकेट समर कैंप रविवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. डिमना रोड, मानगो के रोड नंबर पांच शंकोसाई स्थित राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी में आयोजित 20 दिवसीय नि:शुल्क क्रिकेट समर कैंप रविवार को संपन्न हो गया. कैंप के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्ग के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. बालिका वर्ग में महिमा एकादश की टीम विजेता व मोनिका एकादश की टीम उपविजेता रही. मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रसाद व रंजीत महतो ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. कैंप में मानगो क्षेत्र के कुल 54 जूनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें 12 बालिकायें भी शामिल है. कैंप के दौरान बच्चों बैटिंग, फील्डिंग, बॉलिंग के अलावा फिटनेस से गुर सिखाये गये. कोच ए प्रजापति और एस टूडू ने कैंप का सफल संचालन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola