राकेश्वर पांडेय को हटा शिव लखन बने अध्यक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर/ गम्हरिया : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप की मान्यता प्राप्त टिस्को मजदूर यूनियन में सोमवार को तख्तापलट हो गया. लगातार आठ बार अध्यक्ष रहे निवर्तमान अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को हटा यूनियन के महामंत्री शिव लखन खुद अध्यक्ष बन गये और कमेटी मेंबर नवीन कुमार सिन्हा को महामंत्री मनोनीत कर दिया. सोमवार को टीजीएस कंपनी परिसर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर/ गम्हरिया : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप की मान्यता प्राप्त टिस्को मजदूर यूनियन में सोमवार को तख्तापलट हो गया. लगातार आठ बार अध्यक्ष रहे निवर्तमान अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को हटा यूनियन के महामंत्री शिव लखन खुद अध्यक्ष बन गये और कमेटी मेंबर नवीन कुमार सिन्हा को महामंत्री मनोनीत कर दिया. सोमवार को टीजीएस कंपनी परिसर में टिस्को मजदूर यूनियन की कमेटी मीटिंग में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को यूनियन से बाहर कर दिया. पूर्व की तरह सभी पदाधिकारी अपने-अपने पद पर बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










