बन्ना नौ बजे उठे, पूजा पाठ करके गो सेवा की, तब निकले
Updated at : 09 Dec 2019 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता शनिवार (मतदान) की रात करीब दो बजे सोने गये थे. एक महीने तक लगातार पदयात्रा, जनसंपर्क की थकान की वजह से रविवार को सुबह करीब नौ बजे सोकर उठे. इससे पूर्व उनके कई शुभचिंतक व समर्थक अॉफिस पहुंच चुके थे. उन्होंने सबके साथ चाय पी और […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता शनिवार (मतदान) की रात करीब दो बजे सोने गये थे. एक महीने तक लगातार पदयात्रा, जनसंपर्क की थकान की वजह से रविवार को सुबह करीब नौ बजे सोकर उठे. इससे पूर्व उनके कई शुभचिंतक व समर्थक अॉफिस पहुंच चुके थे.
उन्होंने सबके साथ चाय पी और चुनावी चर्चा की. इसके बाद अपने घर मौजूद गाय की सेवा की. गाय को चारा खिलाने के साथ नहलाया. खुद स्नान कर घर में ही पूजा अर्चना की. इसके बाद घर पर दाल, चावल, रोटी, आलू गोभी की सब्जी, दूध के साथ ही मिठाई खायी. अपने बेटे मयंक से हाथ-पांव दबवाया अौर दोपहर में हल्की नींद ली.
शाम में विभिन्न इलाके की बूथ कमेटियों से जुड़े सदस्यों से चुनाव की समीक्षा की. देर शाम तक अपने कार्यालय में लोगों से मिलते रहे तथा जनसंपर्क के दौरान के रोचक अनुभव साझा किया. बन्ना गुप्ता ने चुनाव में लगे पुलिस कर्मियों, पदाधिकारियों, क्षेत्र की जनता, पोलिंग एजेंट, बूथ कमेटी के साथ सभी लोगों का आभार जताया.
स्क्रूटनी के बाद सभी छह विधानसभाओं का बढ़ा मतदान प्रतिशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




