जमशेदपुर : टिनप्लेट में युवती के साथ छेड़खानी करते युवक की पिटाई

जमशेदपुर : टिनप्लेट गोलचक्कर के पास सोमवार शाम एक युवती से छेड़खानी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी और उसे गोलमुरी पुलिस को सौंप दिया. पकड़ाया युवक शराब के नशे में था. पूछताछ में वह हर बाद अलग बात बता रहा है. उसने बताया वह पुलिस अस्पताल का डॉक्टर है. कभी […]
जमशेदपुर : टिनप्लेट गोलचक्कर के पास सोमवार शाम एक युवती से छेड़खानी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी और उसे गोलमुरी पुलिस को सौंप दिया. पकड़ाया युवक शराब के नशे में था. पूछताछ में वह हर बाद अलग बात बता रहा है. उसने बताया वह पुलिस अस्पताल का डॉक्टर है. कभी पलामू, तो कभी हजारीबाग में पोस्टेड होने की बात बतायी. पुलिस को आशंका है कि युवक झूठ बोल रहा है और बचने के लिए तरह-तरह की कहानी बना रहा है.
उसने अपना नाम अविनाश कुमार सिंह, बारीडीह निवासी बताया है. युवक ने बताया कि वह शहर में अकेले रहता है और परिवार के लोग औरंगाबाद में रहते हैं. पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित 10 नंबर बस्ती टाटा लाइन की ओर जा रही थी. युवक अपनी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था और छेड़खानी कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










